{"_id":"69ee78c4c67e16533b0fdca6","slug":"waiting-for-hours-at-the-pumps-in-the-scorching-sun-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157261-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज धूप में पंपों पर घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज धूप में पंपों पर घंटों इंतजार
Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
लोटन। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के कारण वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय बर्बाद हो रहा है और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंपों पर भीड़ इतनी बढ़ गई है कि कई बार धूप में खड़े रहना मुश्किल हो जाता है।
दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें सुबह से ही लग जा रही हैं जो देर शाम तक जारी रहती हैं। ऐसे में बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से विशेष व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि सभी को सुचारु रूप से ईंधन मिल सके और अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।