Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women and girls were made aware under 'Mission Shakti'

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Sun, 29 Nov 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware under 'Mission Shakti'
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को भवानीगंज पुलिस ने ग्राम गर्दहिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed