{"_id":"640a2dbc59fb6adb3607bab4","slug":"uncontrollable-car-overturned-two-injured-siddharthnagar-news-c-7-1-79267-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेकाबू कार पलटी, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेकाबू कार पलटी, दो जख्मी
Fri, 10 Mar 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहे पर हुआ हादसा
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहे के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों का जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के खरिकौरा गांव निवासी प्रशांत त्रिपाठी (27) व रवि त्रिपाठी (19) बुधवार रात आवश्यक कार्य के लिए चिल्हिया गए थे। बताया जा रहा है कि रात में लगभग पौने बारह बजे लौटते समय बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित मड़वा चौराहे पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे शोहरतगढ़ एसएचओ पंकज कुमार पांडेय व क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को लेकर एक निजी अस्पताल में चले गए। वहां उनका इलाज हो रहा रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं।