{"_id":"6aecc3493a92060598060f00","slug":"siddharthnagar-news-field-exercises-done-by-pragans-after-census-training-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167727-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनगणना प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों ने किया फील्ड अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनगणना प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों ने किया फील्ड अभ्यास
Fri, 06 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जनगणना सर्वे प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकगण। स्रोत विज्
- फोटो : Archive
- मोबाइल एप से डाटा संकलन और 40 बिंदुओं पर जानकारी जुटाने की प्रक्रिया समझी
डुमरियागंज। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चल रहे जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने फील्ड में जाकर सर्वेक्षण का अभ्यास किया। इस दौरान लोगों से 40 बिंदुओं पर जानकारी जुटाकर डाटा संकलन की प्रक्रिया समझी।
प्रशिक्षण के पहले सत्र में प्रतिभागियों को मोबाइल एप के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें फील्ड में ले जाकर सर्वेक्षण कराया गया। इस दौरान निर्धारित बिंदुओं पर लोगों से जानकारी लेकर डाटा दर्ज करने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को त्रुटिरहित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को तैयार करना था।
प्रशिक्षक राहिब हुसैन और शकील अहमद ने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, प्रश्नावली के सही उपयोग, डाटा संकलन की विधि और फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके बताए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण एवं सर्वेक्षण कार्य में काजी तालिब, राहिल अहमद, महमूद अहमद, अवधेश कुमार, शमशाद अहमद, बशीर अहमद और दिलीप कुमार सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।