फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mercury rose by one degree Celsius, and the dry weather increased farmers' worries.

Siddharthnagar News: एक डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, शुष्क मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ाई

Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose by one degree Celsius, and the dry weather increased farmers' worries.
कललेक्ट्रेट परिसर में धूप और छाव का आंनद लेते लोग। संवाद

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का तेवर लगातार तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस समय के औसत से 2.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य स्तर के करीब था।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दक्षिण-पश्चिमी दिशा से 2.2 किमी/घंटा की धीमी गति से चली। आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी दिशा में बह सकती है और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. बीआर मौर्य ने आगाह किया कि शुष्क मौसम के चलते फसलों की सिंचाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि रबी फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल है, लेकिन यदि तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना रहा, तो कुछ फसलों पर जलवायु दबाव का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नियमित नजर रखें और फसलों की सुरक्षा के लिए सिंचाई और पानी की बचत को प्राथमिकता दें। शुष्क और अधिक गर्म मौसम के चलते लापरवाही से फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed