{"_id":"6aaad89e6079659766016493","slug":"siddharthnagar-news-teenager-injured-in-bike-collision-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164716-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से किशोर घायल
Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के कठेला मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए शोहरतगढ़ पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के डगर मरवा निवासी अजय (15) तुलसियापुर चौराहे की एक चाय की दुकान पर मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।