{"_id":"6aaad910a5ae9b62f70b220d","slug":"siddharthnagar-news-three-hospitals-sealed-notice-issued-to-diagnostic-center-operator-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164726-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन अस्पताल सील, डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन अस्पताल सील, डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक को नोटिस
Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज कस्बे में अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते एसडीएम विवेकानंद मिश्र व सीएचसी अधीक्षक डॉ. व
डुमरियागंज। भवानीगंज कस्बे में बुधवार को अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के औचक निरीक्षण में संचालन से जुड़े अभिलेख उपलब्ध न कराने और अनियमितताएं मिलने पर तीन अस्पतालों को सील कर दिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को नोटिस भी जारी किया है। वहीं, एक डायग्नोस्टिक सेंटर से संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे गए और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया।
एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की संयुक्त टीम ने भवानीगंज कस्बे में स्थित दादा हनुमान मेमोरियल हॉस्पिटल, लखनऊ पॉलीक्लीनिक, के. शिफा हेल्थ क्लीनिक और श्रेष्ठ डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जांच के दौरान दादा हनुमान मेमोरियल हॉस्पिटल खुला मिला लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। अस्पताल संचालन से संबंधित अभिलेख भी अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया और नोटिस तामील कराया।
लखनऊ पॉली क्लीनिक और के. शिफा हेल्थ क्लीनिक के निरीक्षण में भी संचालन से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। दोनों स्थानों पर डॉ. इरशाद अहमद से संबंधित अभिलेख मांगे गए लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इन्हें सील कर नोटिस दिया गया।
श्रेष्ठ डायग्नोस्टिक सेंटर खुला मिला। टीम ने केंद्र के संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे। अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नोटिस तामील कराते हुए संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, वार्ड बॉय दुर्गेश कुमार समेत भवानीगंज पुलिस मौजूद रही।े