फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mercury is rising, the heat will increase further

Siddharthnagar News: चढ़ रहा है पारा, अभी और बढ़ेगी गर्मी

Fri, 02 Jun 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The mercury is rising, the heat will increase further
सिद्धार्थनगर में धूप से बचाव के लिए चेहरे को ढककर जाती महिलाएं।
सिद्धार्थनगर। आसमान साफ होने के कारण दोपहर हो रही तेज धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है। धूप की चपेट में आने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। हालांकि, गर्मी 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण तापमान तेजी से नहीं बढ़ रहा है। तीन दिन हवा की चाल मंद होने का पूर्वानुमान है, उसके बाद पारा और ऊपर चढ़ेगा, गर्मी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सामान्य अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस है। लू का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन धूप की चपेट में आने वालों की सेहत पर खराब असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर की धूप के दौरान शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों व पैदल चलने वालों की संख्या कम हो जा रही है। अधिक आवश्य कार्य होने पर ही लोग दोपहर में धूप में घर से बाहर निकल रहे हैं। पार्कों में भी सुबह 7 बजे के बाद चहल पहल कम हो रही है, क्योंकि सुबह से ही हो रही तेज धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक बादल आने का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन हवा की रफ्तार तेज रहेगी। पांच जून के बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी।

------------
हीट स्ट्रोक से बीमार हो रहे हैं लोग
सिद्धार्थनगर। तेज धूप की चपेट में आने वाले लोग हीट स्ट्रोक से बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार बढ़ गए हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 20 से 25 प्रतिशत मरीज उल्टी दस्त वाले ही है। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीज आ रहे हैं। ओपीडी के साथ इमरजेंसी में भी उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दोपहर की धूप लगने के बाद तबीयत बिगड़ रही है।

ये करें उपाय
-पर्याप्त मात्रा में पानी पीये-दोपहर की धूप बाहर निकलें तो सिर ढक लें
-भोजन, नाश्ता सुपाच्य करें, बासी भोजन न खाएं
-खुले स्थान पर खुले में बिकने वाले खाद्य सामानों का न खाएं
- धूप से छांव में जाएं तो ओआरएस घोल या नींबू पानी पीएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed