फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Saluting woman power; 51 women receive the 'Nari Gaurav Samman'

Siddharthnagar News: नारी शक्ति को सलाम, 51 महिलाओं को मिला नारी गौरव सम्मान

Thu, 27 Aug 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Saluting woman power; 51 women receive the 'Nari Gaurav Samman'
रक्षा सूत्र-नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम में महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्र
- शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, खेल और समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान पर हुआ सम्मान
विज्ञापन

- डॉ. तनुषा बोलीं- सशक्त और आत्मनिर्भर महिलाएं ही मजबूत समाज की आधारशिला
सिद्धार्थनगर। समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं के सम्मान में बुधवार देररात शहर के एक होटल में भव्य ‘रक्षा सूत्र-नारी सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमिता, समाजसेवा, प्रशासन, धार्मिक, न्यायिक, साहित्यिक और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली 51 महिलाओं को ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार की सेवानिवृत्त उप निदेशक साधना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की धर्मपत्नी और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर रेणु मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के भीतर असीम क्षमता है। दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ वे किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की बराबर भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ निर्भीक और आत्मनिर्भर भी बनना होगा। स्वागत भाषण शुभम श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में चुपचाप और समर्पण भाव से उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मान देकर उनके योगदान को व्यापक पहचान दिलाना है। संचालन पंकज सिद्धार्थ ने किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, डॉ. विमल द्विवेदी, नजीर मलिक, अखंड प्रताप सिंह, गोविंद प्रसाद ओझा, नियाज कपिलवस्तुवी, दिलीप द्विवेदी, सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

--------------
इन महिलाओं को मिला नारी गौरव सम्मान
- समारोह में डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. अनीता द्विवेदी, डॉ. अनु मोदी, डॉ. कवितांशु, शारदा रावत, नाज प्रवीन, सुशीला मिश्रा, अंजू श्रीवास्तव, सरिता गौतम, सीमा श्रीवास्तव, प्रीती, सुमन ओझा, मोनी वर्मा, मनोरमा पांडेय, रीना मिश्रा, साधना श्रीवास्तव, मन्नो मिश्रा, रजनी सिंह राजपूत, जेबा मुईम, सुधा त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा, शर्मिला अग्रहरी, प्रिया कुमारी अग्रहरी, रोशनी गौतम, अनामिका शुक्ला, प्रीती शुक्ला, सलोनी उपाध्याय, किरन लता सिंह, प्रीती लता, नेहा गौड़, अंजली राजपूत, प्रिया जायसवाल, वंदना चतुर्वेदी, रेशमा जायसवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 51 महिलाओं को ‘नारी गौरव सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed