{"_id":"6a9081ecb204b983310f3d6e","slug":"x-ray-plates-out-of-stock-patients-forced-to-get-tests-done-outside-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1016-190269-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक्स-रे प्लेट खत्म, मरीजों को बाहर से करानी पड़ रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक्स-रे प्लेट खत्म, मरीजों को बाहर से करानी पड़ रही जांच
Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
लार सीएचसी पर एक्सरे प्लेट नहीं होने के कारण वापस जा रहे है मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में चार दिन से एक्स-रे प्लेट खत्म है। मजबूरी में मरीज प्राइवेट सेंटर से एक्सरे करा रहे हैं। इससे उनके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
लार सीएचसी में ब्लॉक क्षेत्र सहित बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र से भी मरीज उपचार कराने आते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 25 से 30 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचते हैं।
डॉक्टर के पर्चे पर एक्स-रे लिखे जाने के बाद जब मरीज जांच कक्ष में पहुंचते हैं तो प्लेट नहीं होने की जानकारी मिलती है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में बाहर से एक्स-रे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों के मुताबिक निजी केंद्रों पर करीब 350 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उठानी पड़ रही है।
सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज और जांच की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को जब बाहर जांच के लिए भेजा जाता है तो उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में कई मरीज बिना जांच कराए ही लौटने को मजबूर हैं।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि एक्स-रे प्लेट खत्म हो गई है। जल्द प्लेट मंगवाकर एक्स-रे जांच शुरू करा दी जाएगी।