{"_id":"6a907bbabf037b564f06c808","slug":"siddharthnagar-news-female-students-showcase-artistic-skills-in-rakhi-making-competition-naina-secures-the-top-spot-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163537-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कला, नैना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कला, नैना अव्वल
Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित राखी प्रतियोगिता में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में 51 छात्राओं ने बनाई हस्त निर्मित राखियां, विजेताओं को किया सम्मानित
बिस्कोहर। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में बृहस्पतिवार को हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की 51 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाईं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल ने छात्राओं की कलात्मकता, मौलिकता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कक्षा चार की नैना गुप्ता ने प्रथम, कक्षा सात की वर्षा कश्यप ने द्वितीय और कक्षा आठ की अंजलि चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सोम प्रकाश वर्मा और पिंगल प्रसाद ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रभारी गोपेश दूबे ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी सृजनात्मक क्षमता को निखारने का माध्यम हैं और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका सहायक अध्यापक ममता कुमारी, यशोदानंद मिश्रा और रामप्रसाद ने निभाई। इस अवसर पर रघुनंदन कुमार, अखिलेश विश्वकर्मा, शशिकला, जयश्री चौधरी, मीरा, कैलाशी, चिनका, मुराती, ओमकार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।