फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   team of Hasuri Ausanpur Gram Panchayat of Siddharthnagar district met environmentalist Sonam Wangchuk in Leh

Siddharthnagar News: माइनस नौ डिग्री तापमान में 'वांगड़ू' के घर में गर्मी का अहसास, इस वजह से दौरे पर है टीम

Wed, 06 Dec 2023 10:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Dec 2023 10:49 AM IST
सार

ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने वांगचुक को बताया कि बीएचयू वाराणसी ने उनकी ग्राम पंचायत को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए गोद लिया है। यह भी बताया कि देश में बाल हितैषी ग्राम पंचायतों में हसुड़ी औसानपुर को तीसरा स्थान मिला था, जबकि गांव के विद्यालय में स्पेश लैब बनाई गई है।

विज्ञापन
team of Hasuri Ausanpur Gram Panchayat of Siddharthnagar district met environmentalist Sonam Wangchuk in Leh
लेह लद्दाख में सोनम वांगचुक से मुलाकात करते हसूडी के ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी और उनकी टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लद्दाख के लेह में माइनस नौ डिग्री तापमान। गर्म कपड़ों के बावजूद सर्दी का अहसास चरम पर था, लेकिन पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के कॉर्बन न्यूट्रल घर में दाखिल होते ही सर्दी गायब हो गई। लेह दौरे पर गई डुमरियागंज के हसुड़ी औसानपुर की टीम ने मंगलवार को वांगचुक से मुलाकात के दौरान यह महसूस किया।

विज्ञापन


हसुड़ी औसानपुर को कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम लेह दौरे पर है। कड़कड़ाती सर्दी में मंगलवार को टीम वांगचुक के घर पहुंची तो घास-फूस और देसी तकनीक से बने घर में गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे लेह में बाहर माइनस नौ डिग्री सेल्सियस तापमान था, जबकि वांगचुक के घर के अंदर 24 डिग्री। घर में बिजली कनेक्शन नहीं है, रोशनी और अन्य जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होता है। मकान निर्माण में सीमेंट, सरिया और कंक्रीट की जगह बल्ली पटरा, वॉटर प्रूफ शीट और मिट्टी का प्रयोग किया गया है। 150 एकड़ के परिसर में वाहन भी बैटरी संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फोरलेन के किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

दिलीप ने बताया कि वांगचुक ने पानी और पेड़ बचाने के सुझाव दिए। टीम ने मंगलवार को लद्दाख स्थित वांगचुक के हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव हिमालय को भी देखा, जो देश का पहला कार्बन न्यूट्रन संस्थान है। प्रधान के साथ ग्राम पंचायत के सचिव जयप्रकाश, पंचायती राज विभाग के कंसल्टेंट सुशील सिंह, बाल सरपंच श्रिया त्रिपाठी, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के निदेशक हिमांशु पटेल बुधवार को वह मकान देखने जाएंगे, जो आमिर खान की फिल्म थ्री इडिएट में दिखाया गया था।

लेह के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक, जिनके किरदार को थ्री इडिएट फिल्म में फुंगसुक वांगडू उफ रैंचो नाम से फिल्माया गया था, वह लद्दाख में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई प्रयोग कर चुके हैं। उनकी खोजी गई 400 से अधिक तकनीक का पेटेंट हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेनों में जगह नहीं मिली तो बसों में उमड़ी भीड़...तीन गुना किराया वसूल रहे निजी बस संचालक

हंसुड़ी औसानपुर को बीएचयू ने लिया है गोद
ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने वांगचुक को बताया कि बीएचयू वाराणसी ने उनकी ग्राम पंचायत को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए गोद लिया है। यह भी बताया कि देश में बाल हितैषी ग्राम पंचायतों में हसुड़ी औसानपुर को तीसरा स्थान मिला था, जबकि गांव के विद्यालय में स्पेश लैब बनाई गई है। वांगचुक ने सुझाव दिया कि गांव में मॉडल घर बनाए, जिसे देखकर और लोग भी प्रोत्साहित हों। यह पर्यावरण के लिहाज से अच्छा है, जबकि इसमें अधिक सर्दी और गर्म मौसम में सुखद अनुभूति होगी।

इसे भी पढ़ें: दंगा भड़काने के दोषी परवेज परवाज को दो साल का कारावास, 20 साल बाद सजा दिलाने में सफल हुई पुलिस

बोतल में नमक-पानी भरकर गर्म बना दिया घर
ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि सर्द मौसम में घर को गर्म बनाने के लिए वांगचुक ने बोतलों का प्रयोग किया है। बोतल में नमक और पानी का घोलकर भरकर दीवार बनाई गई है। धूप होती है तो दीवार ऊष्मा अवशोषित कर लेती है और गर्मी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि वांगचुक ने पूछा कि उत्तर प्रदेश में मकान का तापमान कितना डिग्री होता है। दिलीप ने जब बताया कि गर्मी में 40 डिग्री तापमान होता है, तो वांगचुक ने मुस्कराते हुए कहा कि इस पर तो रिसर्च करना पड़ेगा कि कैसे गर्म मौसम में तापमान कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed