फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Anganwadi workers beam with joy as honorarium is hiked

Siddharthnagar News: बढ़ा मानदेय तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले

Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Anganwadi workers beam with joy as honorarium is hiked
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाेहिया कला भवन में देखा गया लाइव प्रसारण, नवनियुक्त सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

- मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के साथ मंगलवार को जिले में सम्मान व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाेहिया कला भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों और पोषण, शिक्षा आ महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि कर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस की समस्या को देखते हुए गोरखपुर में एम्स की स्थापना से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिली है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय चार हजार रुपये बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का दो हजार रुपये बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के लालन-पालन और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में काम कराया गया है। उन्होंने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र तथा सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, पीडी अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed