फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman body found on side of four lane suspicion of murder in Gorakhpur

Gorakhpur News: फोरलेन के किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 05 Dec 2023 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 05:46 PM IST
सार

सूचना पर सीओ कैंट मानुष पारिक थानाध्यक्ष एम्स मदन मोहन मिश्रा अपने के साथ पहुंच कर जांच कर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया। शव की पहचान के बाद ही मौत की वजह साफ होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Woman body found on side of four lane suspicion of murder in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एम्स थाना क्षेत्र के फोरलेन बाइपास पर फरेन नाले पुल के नीचे मंगलवार की सुबह 28 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने से लग रहा था कि हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची एम्स पुलिस ने पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुशीनगर से लखनऊ की तरफ जाने वाली लेन में फरेन नाला पुल के नीचे महिला का शव मंगलवार को करीब 10 बजे लोगों ने देखा। महिला मैरून कलर की चेक मैक्सी पहने हुई थी। गले में मंगलसूत्र, पैर में पायल, कान में गहने पहने हुई थी। उसके गले पर कसे जाने का निशान था।  पास में दुपट्टा का कटा हुआ आधा हिस्सा मिला है।
विज्ञापन


सूचना पाकर चौकी प्रभारी रमेश कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर सीओ कैंट मानुष पारिक थानाध्यक्ष एम्स मदन मोहन मिश्रा अपने के साथ पहुंच कर जांच कर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया। शव की पहचान के बाद ही मौत की वजह साफ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed