{"_id":"6aa05761c1e92e5d6101bf74","slug":"siddharthnagar-news-athletes-showcase-their-prowess-at-the-basic-level-childrens-sports-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164220-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Wed, 09 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
- कबड्डी और खो-खो में टीमों ने लगाया पूरा दम, दौड़ और लंबी कूद में भी दिखा जोश
- 400 और 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने लगाई तेज रफ्तार, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ांगन में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 34वीं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ और लंबी कूद में दमखम दिखाया। विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 400 मीटर दौड़ से लेकर कबड्डी और खो-खो तक खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में पटियापार खुनियांव के शनि ने पहला स्थान हासिल किया। नावडीह भनवापुर के आकाश दूसरे और चेतिया बांसी के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रूपा ने पहला स्थान हासिल किया। बैरिहवा बढ़नी की सरिता दूसरे और परसा खुर्द उसका बाजार की मोनी तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय पटियापार खुनियांव की टीम विजेता रही जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतिया उपविजेता बना। खो-खो में कंपोजिट विद्यालय सिकटिहवा शोहरतगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय माधवापुर कला खुनियांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग कबड्डी में पटियापार खुनियांव विजेता और महादेव घुरहू उपविजेता रहा। खो-खो में कंपोजिट विद्यालय माधवापुर कला खुनियांव विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूड़ी डुमरियागंज उपविजेता बना।
विज्ञापन
लंबी कूद बालिका वर्ग में माधवापुर कला खुनियांव की नंदिनी प्रथम, परसा खुर्द उसका बाजार की अंशिका द्वितीय और महादेव घुरहू इटवा की सहेली तृतीय रहीं। बालक वर्ग में पटियापार खुनियांव के शनि ने पहला और शिवा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पटियापार खुनियांव के अख्तर प्रथम और शनि द्वितीय रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद जनपद का खेल ध्वज उतारकर व्यायाम शिक्षक शोहरतगढ़ को सौंपा गया। यह ध्वज नौ सितंबर को वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ले जाया गया।
इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, शिक्षिका सीमा द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, रामकुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नियाज कपिलवस्तुवी ने किया।