फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers protested, principal in charge removed

शिक्षकों ने दिया धरना, हटाई गई प्रभारी प्रधानाचार्य

Mon, 18 Oct 2021 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested, principal in charge removed
शिक्षकों ने दिया धरना, हटाई गई प्रभारी प्रधानाचार्य
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में कार्यरत शिक्षक सोमवार को शिक्षण कार्य छोड़कर डीआईओएस कार्यालय में धरने पर बैठ गए और प्रभारी प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। शिक्षकों के धरने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्य विभा चतुर्वेदी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए हटा दिया। साथ ही दूसरे को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दे दी।
राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में कार्यरत शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई बार डीआईओएस को पत्र सौंपा था। सोमवार को नाराज शिक्षक शिक्षण कार्य को छोड़कर डीआईओएस कार्यालय में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रधानाचार्य को अतिरिक्त प्रभारी से मुक्त करने की मांग करने लगे। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए उन्हें हटाकर दूसरे को तैनात कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के शिक्षक वहां के प्रधानाचार्य पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कई बार पत्र दिए थे। सोमवार को शिक्षण कार्य छोड़कर कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उसके बाद प्रधानाचार्य विभा चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाचार्य के पद से कार्यमुक्त करते हुए विद्यालय में तैनात प्रवक्ता रामनवल को प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed