{"_id":"69ee7911f321ee8f0f0fece2","slug":"soldiers-received-initiation-will-take-charge-of-security-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157228-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जवानों को मिली दीक्षा, संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जवानों को मिली दीक्षा, संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Mon, 27 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में परेड को सलामी देते मुख्य अतिथि डीए
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रविवार को सुबह आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने परेड की सलामी ली गई एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर परेड में सम्मिलित हुए कुल 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को पद और उसकी गरिमा के साथ कर्तव्यों के प्रति सजगता व सेवाभाव आदि की शपथ दिलाई गई। जनपद की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए यह जवान सदैव तत्पर एवं कार्यकुशलता काम करेंगे। यह जनपद के अलग-अलग थानों सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने परेड में सम्मिलित 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बहादुर जवान, उर्जावान, जिज्ञासु हैं।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये रिक्रूट आरक्षी अपने अभीष्ट कर्तव्य को बेहतर ढंग से संपादित करेंगें। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जवानों को उनके कार्य का बोध कराया और फील्ड में काम कैसे करना है। विषम परिस्थिति में धैर्य रखते हुए कैसे ड्यूटी करना है, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने अनुशासन को सबसे अहम बताया। परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनाने के लिए पहुंचे थे। अंत डीएम ने सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर हौसला आफजाई की।