{"_id":"6980e247619ed1543f042ac6","slug":"siddharthnagar-news-road-to-be-constructed-with-rs-20-million-traffic-will-be-easy-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152744-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो करोड़ से बनेगी सड़क, सुगम होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो करोड़ से बनेगी सड़क, सुगम होगा आवागमन
Mon, 02 Feb 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नवसृजित नगर पंचायत में भारतभारी में बड़ी आबादी को मिलेगा फायदा
- धन की स्वीकृति के साथ बजट जारी, जल्द शुरू होगा काम
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी में दो किलोमीटर लंबे रीवा-करौता मार्ग की सूरत जल्द बदलने वाली है। दो करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क निर्माण होगा। इस सड़क के अस्तित्व में आने से बड़ी आबादी को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। नगर के लोग लंबे से सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे।
नगर पंचायत भारतभारी के अस्तित्व में आने के बाद कई गांव इसमें शामिल हुए। गांव से मोहल्ले का रूप ले तो चुके, लेकिन सुविधाओं का अभाव था। जैसे सड़क, नाली जैसी सुविधाएं नहीं थीं। 15 वार्ड वाले नगर पंचायत में लगभग 50 हजार की आबादी है। नगर में आने के बाद विकास की रफ्तार बढ़ रही है। नगर में रीवा-करौता मार्ग दो किलोमीटर लंबी सड़क है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क के बदहाल होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था।
शासन की ओर से सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। एक करोड़ रुपये की पहली किस्त 14 अक्तूबर को मिल चुकी थी, वहीं अब 30 जनवरी को एक करोड़ रुपये की दूसरी किस्त स्वीकृति होकर आ गई है। अब कुल दो करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क के अस्तित्व में आने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बरसात में यहां से आवागमन करना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगातार शासन से पत्राचार किया था।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने बताया कि कहा यह उपलब्धि नगर पंचायत के सभी नागरिकों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जैसे ही तकनीकी प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।