फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: People falling due to potholes in the road in the border area.

Siddharthnagar News: सीमावतर्ती क्षेत्र में सड़क में गड्ढों के कारण गिर रहे लोग

Thu, 15 Aug 2024 04:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: People falling due to potholes in the road in the border area.

विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग से जोड़ने वाला बगहवा-सिसई मार्ग टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
मुख्य मार्ग से निकल कर बगहवा, चेतरा, सिसई, सेहरिया, करमा मार्ग की लंबाई पांच किमी है। 20 वर्ष पहले निर्मित यह मार्ग चलते जर्जर हो चुका है। सड़क की गिट्टियां उखड़कर दोनों पटरियों पर आ गईं हैं। सबसे खराब सड़क की हालत चेतरा गांव में ही चौराहे से मुबारक अली के घर तक की है। हल्की बरसात में बड़े-बड़े गड्ढे में पानी जमा होने से आए दिन गांव के लोगों व राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन खुनुवां कस्बा, शोहरतगढ़ सहित अन्य स्थानों के लिए होता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के केशरी प्रसाद, श्याम लाल यादव, नदीम शेख, गंगाधर मिश्र, मधुर श्याम गिरी, प्रधान किस्मत अली, प्रताप बहादुर श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जिससे इस पर चलना दूभर हो गया है। दिनेश कुमार मिश्र, बाल गोविंद पटेल, गुड्डू शेख, प्रधान करम हुसैन, दयाराम पांडेय का कहना है कि इस मार्ग में एक पुल का निर्माण जल निकासी व सुलभ आवागमन के लिए बेहद जरूरी है। यह स्थान चेतरा गांव से आगे आम के बाग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed