फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Satish Dwivedi please show us your schools which are better than Delhi'

शिक्षामंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र दिल्ली जैसे दस सरकारी स्कूल दिखाएं

Thu, 24 Dec 2020 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
'Satish Dwivedi please show us your schools which are better than Delhi'
आम आदमी पार्टी सिद्धार्थनगर की जिला कमेटी की ओर से जारी किया गया पोस्टर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘सतीश द्विवेदी जी हमें अपने स्कूल दिखा दीजिए जो दिल्ली से बेहतर हैं’
विज्ञापन

ऐसा नहीं हुआ तो आप अभियान चलाकर यूपी के स्कूलों की बदहाली लोगों को बताएगी
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को दी चुनौती
आप की जिला कमेटी ने सतीश द्विवेदी और सिद्धार्थ नाथ सिंह के लापता होने का पोस्टर जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। दिल्ली के जिस सरकारी शिक्षा मॉडल की प्रशंसा विदेश में हो रही है, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने उसे यूपी के स्कूलों की तुलना में खराब बताया है। आम आदमी पार्टी सतीश द्विवेदी जी को चुनौती देती है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र इटवा में कोई दस सरकारी स्कूल दिखा दें जो दिल्ली से बेहतर हों। यदि वे ऐसा नहीं कर सके तो आप पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चलाकर जनता को यूपी की सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाली बताएगी। ये बातें आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता काजी इमरान लतीफ ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहीं। इस बीच, आप की जिला कमेटी ने सोशल मीडिया पर सतीश द्विवेदी और सिद्धार्थ नाथ सिंह के लापता होने का पोस्टर जारी किया है।

बांसी तिराहे पर पत्रकारों से रूबरू आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह और शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शिक्षा व्यवस्था पर बहस के लिए आमंत्रित किया था। उपमुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार किया और 22 दिसंबर को लखनऊ पहुंचे, लेकिन भाजपा के दोनों मंत्री मुंह छिपाकर भाग निकले। लतीफ ने कहा कि सिसोदिया दिल्ली लौट चुके हैं, लेकिन शिक्षामंत्री जी हमें अपने स्कूल दिखा दें जो दिल्ली से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि आप पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी। कहा कि यह चुनाव विधानसभा के सेमीफाइनल की तरह होगा। प्रदेश में बढ़ते अपराध, कोरोना काल में हुए घोटालों, बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों, नौजवानों व छात्रों के साथ हो रही ज्यादती के विरोध में आवाज उठाने पर योगी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करा दिया था। इस दौरान जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, विपिन सागर, एजाज अहमद खान, डॉ जंगबहादुर चौधरी, नंदलाल सोनी, प्रमोद मिश्र, सुमिरन कुमार, मुजीब खान, सुभाष चंद्र आर्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed