फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   salary will recovered of terminated teachers

बर्खास्त 92 शिक्षकों से होगी प्रदत्त वेतन व अन्य भुगतान की रिकवरी

Sat, 04 Jan 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
salary will recovered of terminated teachers
बर्खास्त 92 शिक्षकों से वेतन की होगी रिकवरी
विज्ञापन

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने भेजा बीएसए को पत्र
जांच रिपोर्ट 31 जनवरी तक भेजने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में अनियमित व फर्जी रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर वेतन व अन्य भुगतान की वसूली के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट 31 जनवरी तक प्रत्येक दशा में भेजने के लिए कहा गया है। इस निर्णय के बाद से जिले के फर्जी 92 बर्खास्त शिक्षक प्रभावित होंगे। विभाग भुगतान लेने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर रिकवरी की कवायद में जुट गया है।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में अनियमित व फर्जी रूप से की गईं नियुक्तियों की जांच की जाए एवं ऐसे शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर वेतन भत्तों आदि की वसूली करें। बताया है कि अगर किसी शिक्षक ने पैन नंबर लिया है तो ऐसे लोगों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की द्वितीय प्रति बोर्ड अथवा विवि से प्राप्त कर शिक्षकों की सूची तैयार की जाए। साथ ही शिक्षकों के वेतन की सूची प्राप्त कर क्रॉस चेक करने, चयनित अभ्यर्थियों के फर्जी शिक्षक प्रमाण पत्रों को मूल प्रमाण पत्र से बदल दिए जाने की स्थिति में सत्यापन कराया जाए। इस निर्णय के बाद से पिछले साल बर्खास्त हुए 92 शिक्षक कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। क्योंकि इनमें से कई ने वेतन उठाने के साथ-साथ बैंक का लोन भी ले रखा है। इन शिक्षकों की उससे पहले ही सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी हो चुकी है। इनमें कई जेल भी काट चुके हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि पत्र का अनुपालन कराने के लिए संबंधित पटल के लिपिक को निर्देशित किया गया है। इस पत्र के दायरे में आने वाले बर्खास्त शिक्षकों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed