{"_id":"69fce076808b4ba8580444ec","slug":"power-supply-disrupted-for-51-hours-due-to-storm-and-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-157751-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंधी और बारिश से 51 घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंधी और बारिश से 51 घंटे बाधित रही बिजली
Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। तेज बारिश और आंधी के चलते नगर पंचायत बढ़नी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाधित हुई बिजली लगभग 51 घंटे बाद बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बहाल हो सकी। हालांकि बिजली आने के आधे घंटे बाद ही तेज हवा और बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति दोबारा ठप हो गई।
बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट, मोबाइल व अन्य उपकरण चार्ज करने सहित दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब ढाई दिनों तक जनजीवन प्रभावित रहा।
बिजली विभाग के कर्मचारी खराब मौसम के बीच लगातार लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। लाइनमैनों ने करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत कर बुधवार रात लगभग आठ बजे आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घरों में पानी भरने के साथ मोबाइल, इन्वर्टर व अन्य उपकरण चार्ज करने का काम शुरू हुआ और रुकी हुई दिनचर्या फिर पटरी पर लौटती नजर आई।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता लालू प्रसाद यादव ने बताया कि कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन पेड़ों के बीच से होकर गुजरी है। यह पुरानी लाइन होने के कारण आंधी-तूफान में बार-बार फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है और जल्द ही हाईटेंशन तारों के पास मौजूद पेड़ों का निरीक्षण कर स्थायी समाधान की कार्रवाई की जाएगी। संवाद