{"_id":"666b6591ff7356b81e04be89","slug":"patients-death-health-workers-accused-of-negligence-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119055-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मरीज की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मरीज की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप
Fri, 14 Jun 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का मामला
शिकायत की न पुलिस को दी तहरीर, बिना पीएम करवाए शव को लेकर गए घर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के सामने बृहस्पतिवार शाम एक परिवार मरीज की मौत के बाद विरोध जताने लगा। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगा कि इनकी शिथिलता से मौत हो गई है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब शिकायती पत्र देने और पीएम कराने की बात आई तो लाश लेकर चले गए। लगभग आधे घंटे तक वार्ड के बाद विरोध चला।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव निवासी दीपक अग्रहरि (30) पुत्र रामेश्वर अग्रहरि की पत्नी सुशीला देवी की कुछ तबीयत खराब चल रही थी। दीपक दवा लेने साइकिल से बांसी आया हुआ था। तेज धूप में वह साइकिल से ही गांव जा रहा था। अभी वह हडिय़ा बिशुनपुर गांव के पास पहुंचा ही था तेज धूप से गश खाकर साइकिल से गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, लेकिन 15 मिनट में ही उसकी मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर दवा न करने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही सिद्धार्थनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और तहरीर देने की बात कही। लेकिन परिवार के लोग शिकायती पत्र नहीं दिए और लाश को लेकर चले गए।