{"_id":"616d9c1ff69f0f5c122863e9","slug":"old-man-attacked-with-knife-in-etawa-area-siddharthnagar-news-gkp413320453","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटवा क्षेत्र में वृद्ध पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटवा क्षेत्र में वृद्ध पर चाकू से हमला
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र में वृद्ध पर चाकू से हमला
इटवा। थाना क्षेत्र के कमदालालापुर गांव के पास रविवार देर शाम वृद्ध पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल वृद्ध को इटवा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
क्षेत्र के कमदालालपुर गांव निवासी सीताराम चौहान (60) इटवा-डुमरियागंज मार्ग से कमदालालपुर गांव के अंदर जाने वाले मार्ग पर खड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान इटवा कस्बे की तरफ से आए एक युवक ने सीताराम चौहान को गालियां देने लगा।
उसका उन्होंने विरोध किया, जिससे नाराज होकर युवक ने सीताराम के सिर में सामने की तरफ चाकू से प्रहार कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एसओ ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वैसे चिकित्सकीय रिपोर्ट में चाकू से नहीं, बल्कि गहरे घाव होने का जिक्र है।