फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Old man accused of molestation arrested, goes to jail

Siddharthnagar News: छेड़खानी करने का आरोपी वृद्ध गिरफ्तार, गया जेल

Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Old man accused of molestation arrested, goes to jail

विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी वृद्ध को गोल्हौरा पुलिस ने रविवार को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ गोल्हौरा अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के नदी की ओर गई थी। इसी बीच गांव निवासी एक 75 वर्षीय ने अभद्रता करने के साथ ही उससे छेड़खानी किया। मिले तहरीर के आधार पर नौ दिसंबर को वृद्ध पर छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में थी। रविवार को उसे गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यह वही वृद्ध है जिसे चेहरे पर कालिख पोतकर और गले में चप्पल की माल पहनाकर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वृद्ध की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया था। उधर लड़की के पिता की तहरीर पर वृद्ध पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed