फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   offered namaz on second froday of ramzan

रमजान के दूसरे जुमा पर रोजेदारों ने मांगी दुआ

Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
offered namaz on second froday of ramzan
रमजान के दूसरे जुमा पर रोजेदारों ने मांगी दुआ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रमजान के दूसरे जुमा पर रोजेदारों ने नमाज अदा कर दुआ की। दोपहर की चिलचिलाती धूप में सफेद लिबास में सिर पर टोपी लगाए रोजदार मस्जिदों की ओर बढ़े तो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रमजान का सन्नाटा टूट गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सजदे में सिर झुकाया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में काफी संख्या में अकीदतमंदों ने मुल्क की सलामती, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।
शहर के शेखनगर, आजादनगर, पिठनी, कांशीराम आवास के रोजेदारों ने आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा की। इसी प्रकार नौगढ़ के बर्डपुर, महादेवा बाजार, बांसी कस्बा, इटवा, खुनियांव, डुमरियागंज व शोहरतगढ़ क्षेत्र के रोजेदारों ने अकीदत के साथ दुआ की। लोगों ने सामूहिक रोजा इफ्तार किया और मौजूद लोगों ने मगरिब की नमाज में भी दुआ की। मस्जिदों में रात में भी इबादत का दौर जारी रहा। रमजान की रात, दिन से ज्यादा रोशन नजर आई। आधा रमजान माह बीत जाने के बाद लोगों ने ईद की खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में मौलाना एहसान उल्लाह कासमी, शिया जामा मस्जिद हल्लौर में मौलाना मोहम्मद हसन, टिकरिया स्थित मस्जिद में मौलाना अब्दुल कादिर ने नमाज अदा कराई। क्षेत्र के बैदौला, जबजऊंवा, कादीराबाद, बिथरिया, बसडिलिया, लटिया, मोतीगंज, औराताल, बेवा चौराहा, बेवा मुस्तफा, वासा सहित मुस्लिम बहुल स्थानों पर स्थित मस्जिदों में शुक्रवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हजारों की संख्या में लोगों ने पेश इमाम के पीछे खड़े होकर जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदों में नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर 11 बजे ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्लौर में नमाज के दौरान मौलाना मोहम्मद हसन ने रमजान की विशेषता पर रोशनी डाली। कहा कि यह महीना लोगों को सब्र, संयम और सहनशीलता के साथ ही गरीब-मजलूम की भूख और प्यास को महसूस कराने का भी काम करता है। उन्होंने लोगों से नेकी, भलाई के रास्ते पर चलते हुए सभी लोगों के साथ अच्छे से पेश आने का पैगाम दिया। रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed