फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   offered guard of honour before cremation

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई

Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
offered guard of honour before cremation
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

परसा। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी केशव प्रसाद रौनियार (80) का बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार सुबह एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व सीओ शोहरतगढ़ हरीशचंद की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केशव प्रसाद रौनियार विगत कई वर्षों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और दो वर्ष से डायलिसिस पर चल रहे थे। उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव व पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश चंद ने उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर स्थानीय निवासी जिला संघचालक गोकुल गोयल, खंड कार्यवाह डॉ. राजन उपाध्याय, संजय वर्मा, विकास सिंह, सभासद निजाम अहमद, कृष्णगोपाल जायसवाल, सागर मोदनवाल, राजकुमार सिंह, राजू शाही, सरदार बिल्लू सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की। शुक्रवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान ढेबरुआ थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी और चौकी इंचार्ज बढनी बृजेश ने भी सलामी देकर दिवंगत लोकतंत्र सेनानी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed