फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nomination for block chief today

ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन आज

Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
nomination for block chief today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के सभी ब्लॉकों में बृहस्पतिवार (आठ जुलाई) को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन होगा। इसके लिए बुधवार को प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि नामांकन पत्र खरीदते दिखे। इसके लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और इसके बाद मतगणना होगी।
नौगढ़ ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए दो लोगों ने पर्चा खरीदा। यहां से भाजपा प्रत्याशी रेनू मिश्रा एवं प्रियंका सिंह ने दो-दो सेट में पर्चा खरीदा है। मिठवल ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए सर्वाधिक छह उम्मीदवारों ने 11 सेट पर्चा खरीदा। इसमें भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रमुख निशा चौधरी, रीता सिंह ने दो सेट पर्चा खरीदा, सुभावती देवी, सरस्वती दो सेट पर्चा खरीदा, कुसलावती, दिनेश कुमार ने पर्चा खरीदा। लोटन में प्रमुख पद के लिए तीन लोगों ने पर्चा खरीदा। इसमें पूर्व विधायक अनिल सिंह के पुत्र अशीष सिंह, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मणि त्रिपाठी व दिलीप यादव ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी चौधरी और निर्दलीय चौधरी जमाल अहमद ने दो-दो सेटों में पर्चा खरीदा। शोहरतगढ़ ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी प्रीति यादव ने एक सेट में पर्चा खरीदा और सरोज चौधरी ने भी दो सेटों में पर्चा खरीदा। डुमरियागंज में भाजपा प्रत्याशी मानती शक्ति मणि त्रिपाठी के अलावा अनीता और निधि तिवारी द्वारा पर्चा खरीदा गया। बांसी में पूर्व प्रमुख नीलम यादव, रामप्रकाश, नीलम मिश्रा, सोना देवी ने पर्चा खरीदा। जोगिया में सावित्री पत्नी संतराम एवं सावित्री पत्नी बेचन ने पर्चा खरीदा। बर्डपुर ब्लॉक में चौधरी वंदना सिंह एवं दुर्गेश वर्मा ने पर्चा खरीदा। खेसरहा में प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। भनवापुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी लवकुश ओझा ने दो सेट में, शुभांकर सिंह ने दो, आद्यादेई ने तीन, सुनीता उर्फ शशिकला ने चार सेट में पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा, खुनियांव में घमासान
इटवा एवं खुनियांव में भाजपा के दो-दो व इटवा में सपा के दो लोगों के पर्चा खरीदने से प्रमुख पद के चुनाव में घमासान तय है। इटवा में भाजपा के पूर्व विधायक स्व. स्वयंबर चौधरी की पुत्रवधू राधा देवी पत्नी राम कृपाल चौधरी भाजपा की उम्मीदवार हैं। वहीं बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सपा नेता माता प्रसाद पांडेय की पत्नी सूर्यमती पांडेय और नीलम मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा ने खरीदा है। खुनियांव में भाजपा प्रत्याशी रीता दुबे के अलावा भाजपा नेता हरिशंकर सिह के भाई सुनील कुमार सिंह की पत्नी पुष्पा ने नामांकन के लिये पर्चा खरीदा है। सपा से गायत्री पांडेय पत्नी रमापति पांडेय ने पर्चा खरीदा है।

उसका में एक ने खरीदा पर्चा
उसका बाजार में बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी ललावती चौहान ने नामांकन दाखिल करने के लिए दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा है। उसका का ब्लाक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed