फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   injured person died

Siddharthnagar News: हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
injured person died
फोटो-
विज्ञापन

त्रिलोकपुर के मल्हवार चौराहे पर वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव निवासी चंंद्रपाल (35) का इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल में मंगलवार की रात 12:30 मौत हो गई। चंद्रपाल 24 अप्रैल को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्हवार चौराहे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए लोग सीएचसी बेवां ले गए थे, जहां डाॅक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था।


चंद्रपाल उर्फ भुर्रे (35) 24 अप्रैल को घर से बाइक लेकर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में जा रहा था। अभी वह त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्हवार चौराहे के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में पीछे से ठोकर मार दी, जिसमें चंद्रपाल घायल हो गया था। लोगों के सहयोग से चंद्रपाल को सीएचसी बेवां ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर किया वहां से डाक्टरों ने लखनऊ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे मौत हो गई। चंद्रपाल के मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं पत्नी माधुरी व 70 वर्षीय पिता राम चरन बदहवास हो गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed