फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The district's development has been set back

Siddharthnagar News: जिले के विकास को पीछे धकेला गया

Wed, 16 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The district's development has been set back
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हेमंत चौधरी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों पर सवाल उठाया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर आगे बढ़ने की बात कही। कहा कि आज मुझे गर्व है कि मैंने उस कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है, जिसके झंडे को अंग्रेजी हुकूमत के सामने उठाना भी आजादी की लड़ाई का ऐलान था। उस दौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं, जेल गए और गोलियां तक सहीं लेकिन अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया। आज उसी विचार और संघर्ष की विरासत को लेकर मैं सिद्धार्थनगर की जनता के बीच आया हूं। कहा कि 2017 के बाद इस जिले को विकास की प्रयोगशाला बनना चाहिए था लेकिन जनता आज भी सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। सत्ता में बैठे लोगों को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। इसके आगे भी उन्होंने पार्टी की नीतियों को लेकर आगे चलने के लिए कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया। इस दौरान पूर्व सांसद मो. मुकीम, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, दीपक यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed