{"_id":"6aaad6570e9bf1f5f106fcdb","slug":"siddharthnagar-news-18-pregnant-women-and-29-children-vaccinated-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164698-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 18 गर्भवतियों और 29 बच्चों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 18 गर्भवतियों और 29 बच्चों का हुआ टीकाकरण
Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
- बिस्कोहर के तीन मोहल्लों में आयोजित हुआ नियमित टीकाकरण शिविर
बिस्कोहर। कस्बे के वार्ड नंबर 12 कश्यप मोहल्ला, वार्ड नंबर दो सिकौथा और वार्ड नंबर पांच बेलवा बाबू में बुधवार को नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। तीनों शिविरों में 18 गर्भवतियों, 29 बच्चों और छह किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान गर्भवतियों के स्वास्थ्य जांच भी की गई।
बिस्कोहर में एएनएम शारदा देवी ने छह गर्भवतियों और 11 बच्चों के साथ चार किशोर-किशोरियों को टीके लगाए। सिकौथा में एएनएम लीला सिंह ने छह गर्भवतियों और आठ बच्चों का टीकाकरण किया। बेलवा बाबू में एएनएम धर्मावती देवी ने छह गर्भवती, सात बच्चों और दो किशोर-किशोरियों को टीके लगाए।
स्वास्थ्यकर्मियों ने लाभार्थियों को सुरक्षित मातृत्व और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण समय से पूरा कराने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में स्थानीय आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।