फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand for investigation into attack on MP's convoy

Siddharthnagar News: सांसद के काफिले पर हमले की जांच की मांग

Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand for investigation into attack on MP's convoy
शहर के साड़ी तिराहे से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जाते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्
सिद्धार्थनगर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साड़ी तिराहा से मार्च करके कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना दिया। सांसद चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी जनपद में हुए हमले की निंदा की। कहा कि मांगें के निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मांगों के समर्थन में डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि जनपद गोंडा में विनोद साहनी, रमेश कोरी और जनपद अयोध्या में राम लगन मौर्या की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा सांसद चंद्र शेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र, बुढ़वल में रोका गया। इसके बाद उनके काफिले पर पथराव व हिंसक हमले की शिकायत सामने आई। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर लापरवाही पाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान शिव चंद्र भारती, शमीम अख्तर, नौशाद आलम, कालीचरन यादव, मासूम अली राईनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed