फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   good friday celebrated

गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई प्रार्थना सभा

Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
good friday celebrated
गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई प्रार्थना सभा
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका बाजार के कटका में स्थित गिरजाघर में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर्व मनाया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा की। यह ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। ईसाई धर्मावलंबियों ने इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना है। पादरी सैमुअल राज ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जिस दिन यीशु मसीह को फांसी पर चढ़ाया गया और उनकी मृत्यु हो गई थी, वह दिन शुक्रवार था। लोगों का विश्वास है कि यीशु ने मानव जाति के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने पूरी दुनिया के पापों के लिए अंतिम बलिदान दिया। एक बुरा दिन होने के बावजूद, इस दिन ने मानव जाति के उद्धार का मार्ग प्रशस्त किया। यीशु फिर जीवित होकर दो दिन बाद यानी रविवार को जीवन में लौट आए। इसी वजह से इस दिन को गुड कहा गया और इसे अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना जाता है। चर्च पर सैमसम इब्राहीम, ऐनम मगन कुमार, रोहित बनर्जी आदि ने गुड फ्राइडे मनाया।
विज्ञापन

दो दिन बाद ईस्टर संडे
गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इसे ईस्टर संडे से पहले 20 मार्च और 23 अप्रैल के बीच शुक्रवार को ही मनाया जाता है। इस बार यह 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ईसाई समुदाय के लोग मानते हैं कि सूली पर चढ़ाने के दो दिन बाद ईसा मसीह रविवार को फिर जिंदा हो उठे थे, जिसकी खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मनाया पर्व
गुड फ्राइडे के पहले यानी बृहस्पतिवार को ही इस पर्व की शुरुआत हो गई। मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोए और उनके साथ अंतिम बार भोजन किया था। इसकी याद में चर्च के फादर ने 12 लोगों का पैर धोया। वहीं, ईसाइयों के धर्म गुरु पोप भी वेटिकन सिटी में 12 लोगों का पैर धोया और चूमा। इस दिन लोग उपवास रहे और चर्च में प्रार्थना सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed