{"_id":"60e6f4d38ebc3ec20b218ab6","slug":"give-notice-to-doctor-siddharthnagar-news-gkp401058817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस
- नॉट फार सेल लिखे दवा के बदले अवैध वसूली का प्रकरण
- अवैध वसूली को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर कार्यालय में आरोप से संबंधित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी अमरनाथ पांडेय ने उच्च अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि सोमवार को वह डुमरियागंज स्थित सरकारी पशु अस्पताल पर दवा लेने गए थे। जहां पर तैनात डॉ. अनवर आलम ने कुछ दवाएं दी, जिस पर नॉट फार सेल लिखा हुआ था। जो सैंपल की दवाएं थीं, फिर भी उन्होंने 350 रुपये लिया। साथ ही जब पशु चिकित्साधिकारी डुमरियागंज अनवर आलम से बात की गई तो, उन्होंने जवाब दिया कि अस्पताल 2.30 बजे बंद हो जाता है। उसके बाद वह पैसा लेने के लिए अधिकृत हैं। शिकायत के आधार पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदव्रत गंगवार ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनवर आलम को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सीवीओ वेदव्रत गंगवार ने बताया कि अस्पतालों पर भेजी गई सरकारी या सैंपल दवाओं को किसी भी दशा में बेचा नहीं जा सकता है। संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब प्रस्तुत करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।