{"_id":"5e10c49a8ebc3e87ec800718","slug":"fir-on-nepali-mp-siddharthnagar-news-gkp3359290192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली सांसद पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली सांसद पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ---
नेपाली सांसद पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज
अभिषेक शाह की राजनीतिक करियर पर लग सकता है ग्रहण
सांसद ने कहा-आरोप निराधार, साजिशन फंसाया जा रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के क्षेत्र नंबर तीन से कांग्रेस पार्टी के सांसद अभिषेक शाह पर कपिलवस्तु जिला पुलिस ने जान से मारने की मुकदमा पंजीकृत किया है। यह कार्रवाई नेपाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर की है। बताया जाता है कि अगर आरोप सिद्ध हो गए तो नेपाली सांसद का राजनीतिक करियर पर ग्रहण लग सकता है।
जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर 2019 को कृष्णानगर नगर पालिका वार्ड नंबर तीन निवासी गायक कलाकार श्याम मिश्र ने आरोप लगाया था कि सांसद ने घर पर बुलाकर मारपीट किए थे। मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस काम में उनका ड्राइवर भी शामिल था। घायलावस्था में मुझे प्रादेशिक अस्पताल बुटवल में भर्ती कराया गया जहां मेरा इलाज हुआ। मामले में श्याम मिश्र ने कपिलवस्तु पुलिस को लिखित तौर पर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कृष्णानगर पुलिस ने सांसद पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिला कपिलवस्तु के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सुनील मल्ल ने बताया कि श्याम की तहरीर पर इलाका पुलिस कार्यालय कृष्णनागर ने बृहस्पतिवार शाम को तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर जान से मारने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी की अनुमति लेकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, सांसद अभिषेक प्रताप शाह शुरू से ही घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। जारीप्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।