फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fight during nomination

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी का पर्चा छिनकर फाड़ा

Thu, 08 Jul 2021 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
fight during nomination
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी का पर्चा छिनकर फाड़ा
विज्ञापन

- दो पर्चा फाड़ने के बाद घर से तीसरा पर्चा मंगाकर किया दाखिल
- सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन करने बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का पैर छूने के बहाने दो युवकों ने पर्चा छीनकर फाड़ दिया और उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह गिरते-गिरते बचे। इस घटना के बाद सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई। उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।
घंटों बवाल के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी ने एक सेट पर्चा दाखिल हो पाया। वहीं हमले की सूचना फैलते ही पूरे जिले के सपा कार्यकर्ता इटवा पहुंच गए। दोपहर साढ़े तीन बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बाहर निकलते ही कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले।
विज्ञापन

इटवा ब्लॉक के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी सूर्यमती पांडेय को सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। विकास खंड इटवा में दोपहर एक बजे नामांकन दाखिल करने आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और उनकी के सामने अचानक दो अपरिचित युवक पहुंच गए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुछ समझ पाते, तब तक युवकों ने उनके हाथ से दो सेट पर्चा छीनकर फाड़ दिया। अचानक हुई घटना से माता प्रसाद पांडेय गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से सपा कार्यकर्ता आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। दूसरी तरफ विकास खंड के दूसरे गेट के सामने भाजपा प्रत्याशी राधा देवी के पति राम कृपाल चौधरी और उनके समर्थकों के साथ सपा कार्यकर्ताओं की हाथापाई होने लगी। पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
000
व्पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी का शीशा टूटा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी का पिछला शीशा ईंट लगने से टूट गया। एक सिपाही व दो भाजपा कार्यकर्ताओं को हल्की छोटे आईं हैं। दो सेट पर्चा छीनने के बाद मची अफरातफरी के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पत्नी व ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार व दो अन्य महिलाओं को ब्लॉक परिसर में अंदर भेजकर घर पर रखे एक सेट नामांकन पत्र मंगाया और उसे दाखिल किया।
000000
पर्चा दाखिला के बाद चले ईंट-पत्थर
उत्तरी गेट पर सपा समर्थक व दूसरी गेट के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ जमी रही। लगभग साढ़े तीन बजे पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और उनकी पत्नी पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकले तो फिर माहौल गर्म हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने से दो भाजपा कार्यकर्ता को हल्की छोटे आईं। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इटवा डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग माने और वहां से हट गए।

---
हंगामे में बेबस नजर आई पुलिस
नामांकन में पर्चा छीनने और धक्का देने के बाद हुए हंगामे में पुलिस बेबस नजर आई। कभी इधर तो कभी उधर लोगों को पकड़ने की कोशिश करती रही। पुलिस अगर पहले से सक्रिय होती तो शायद जो बवाल हुआ वह नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed