{"_id":"682e0e9032cd5051500c8e70","slug":"critical-patients-will-get-immediate-treatment-in-hdu-ward-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137884-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एचडीयू वार्ड में गंभीर मरीजों को मिलेगा तत्काल इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एचडीयू वार्ड में गंभीर मरीजों को मिलेगा तत्काल इलाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में एसएनसीयू कम छह बेड का एचडीयू वार्ड बनाया गया है। जहां अति गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिलेगा, जिससे मरीजों को रेफर करने की नौबत नहीं आएगी। खतरा टलने तक डॉक्टर व स्टॉफ नर्स की निगरानी में मरीजों को एचडीयू वार्ड में रखा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में आने वाले गंभीर मरीजों को सुविधा नहीं होने पर रेफर करने की नौबत आती थी। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज में एचडीयू वार्ड बनवाया गया है, जिसमें गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसमें गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत और गहन देखभाल मिलेगी। यह वार्ड उन मरीजों के लिए है जिन्हें सामान्य वार्ड में मिलने वाली निगरानी और सहायता से अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है, लेकिन आईसीयू में जितनी देखभाल दी जाती है, उतनी नहीं पड़ती है। ऐसे एचडीयू में मरीजों की हालत पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे उनकी स्थिति में किसी भी परिवर्तन को तुरंत पहचाना जा सके और उचित उपचार किया जा सके।
एचडीयू में मरीजों के महत्वपूर्ण संकेतों हृदय गति, रक्तचाप और ऑक्सीजन का स्तर, की लगातार निगरानी की जाएगी। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत उपचार दिया जाएगा। इसमें नर्सों और डॉक्टरों की एक टीम मरीजों को विशेष देखभाल करेगी जो उनकी स्थिति को ठीक करने में मदद करेगी। इससे इमरजेंसी में आने वाले गंभीर व अति गंभीर मरीज को तत्काल इलाज मिलेगा।