{"_id":"596f99b44f1c1b982d8b45ee","slug":"161500486068-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी में गिरा पेंड, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज आंधी में गिरा पेंड, युवक घायल
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर स्थित धरोहरी गांव के पास बुधवार की शाम को आई तेज आंधी में एक पेड़ के नीचे दब जाने से एक युवक घायल हो गया। मछिया मुस्तहकम गांव निवासी वसीउल्लाह (19) अपने निजी काम से मन्नीजोत जा रहा था। अभी वह धरोहरी गांव के पास पहुंचा ही था, तेज आंधी के साथ हो रही बारिश के दौरान एक विशाल आम का पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से वसीउल्लाह अपनी सइकिल सहित पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
मरीजों को वितरित किया फल
सिद्घार्थनगर। बैंक आफ बड़ौदा के 110 वें स्थापना दिवस पर तेतरी बाजार शाखा की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरित किया गया। शाखा प्रबंधक अश्वनी कुमार गुप्ता, संयुक्त प्रबंधक योगेश कुमार शुक्ला मरीजों को फल वितरित करने के साथ ही उपस्थित लोगों को बैंक के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. रोच्स्मति पांडेय, वंशीध वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।