{"_id":"5b69d5754f1c1b05468b6722","slug":"151533662581-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में पलटी स्कूल की बस, 20 बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में पलटी स्कूल की बस, 20 बच्चे घायल
siddharthnagar
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
40 से अधिक बच्चों को लेकर जा रही ज्ञानोदय इंटर कॉलेज की बस मंगलवार सुबह खैरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/उस्का बाजार। 40 से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल जा रही ज्ञानोदय इंटर कॉलेज की बस मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खैरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। हादसे में 20 बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएम ने स्कूल को सील करने का आदेश दिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है।
उटियां से उटापार होते हुए उस्का के ज्ञानोदय इंटर कॉलेज जा रही बस खैरा गांव के पास सड़क से आठ फीट नीचे पोखरे में जा गिरी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस में 40 से अधिक बच्चे सवार थे। सूचना पर एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक श्यामनधनी राही, सुरेश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, ओमकार पांडेय, मंटू विश्वकर्मा आदि भी मौके पर और अस्पताल में पहुंचे।
बच्चे बोले अचानक पलट गई बस
घायल प्रीति, प्रियंका और सत्यम ने बताया कि ड्राइवर अंकल नए थे, जो रोज उन्हें लेकर जाते थे वे दो दिनों से नहीं आ रहे थे। उन्होंने कहा कि बस पलटने का कारण उन्हें नहीं पता। बस इतना पता चला कि अचानक चारों तरफ पानी दिखाई देने लगा। कुछ समझ पाते कि अचानक एक अंकल आए और हम लोगों का हाथ पकड़कर बस से निकाल लिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों बच्चों के अभिभावक रामप्रसाद मौके पर पहुंचे। उनको देखते ही बच्चे रोते हुए उनके गले लग गए। कुछ ऐसा ही हाल गुंजन, रामदेव व श्याम देव का भी रहा।
गुंजन कक्षा एक की छात्रा है। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। न ही वह कुछ बोल पा रही थी, लेकिन अपने रिश्तेदार नकुल को देखते ही उससे लिपटकर रोने लगी।