फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chori in pakri chauraha

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के सामान उड़ाए

Thu, 08 Jul 2021 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
chori in pakri chauraha
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के सामान उड़ाए
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे का मामला
- गृहस्वामी की सूचना पर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर स्थित घर में बुधवार छत के रास्ते जीना से चोर घर में घुस गए। इसके बाद नकदी और आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई तो उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रमेश श्रीवास्तव पकड़ी चौराहे पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह बुधवार को परिवार के सदस्य सो गए थे। रात में करीब डेढ़ बजे उनका लड़का जगा और अपना दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। तो वह अपने पिता जी से दरवाजा बाहर से बंद की जानकारी दी तथा दरवाजा खोलने को कहां तो वह भी अपने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकलना चाहे तो उनका भी दरवाजा बाहर से बंद था। उनके पुत्र अंकित श्रीवास्तव ने मोबाइल के द्वारा बगल के घर पर इसकी जानकारी दी। अन्य लोगों को भी बताया। आसपास के लोग घर पर पहुंचकर बाहर से बंद दरवाजे को खोला तो जाकर लोग कमरे से बाहर निकले। घर के अन्य कमरे को देखने लगे तो पता चला कि बगल के कमरे का ताला टूटा था और कमरे में रखी अलमारी खुला था। कमरे का सारा समान बिखरा हुआ है। रमेश ने बताया कि घर में रखा 30 हजार नकदी और लाखों का आभूषण चोर उठा ले गए हैं। इसकी जानकारी अंकित ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है मौके पर पुलिस गई थी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed