{"_id":"632ca51e83b0207542658e09","slug":"chori-in-indira-nagar-siddharthnagar-news-gkp4514383113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान
विज्ञापन
शहर के इंदिरा नगर में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान
- कटर से घर ताला तोड़कर आभूषण सहित लाखों की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में स्थित एक घर का ताला कटर से काटकर चोर मंगलवार रात घर में घुस गए। आलमारी में रखा आभूषण और नकदी सहित 15 लाख रुपये लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी देर शाम घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार गांव निवासी विवेक कुमार मकान बनाकर सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को पूरा परिवार पितृपक्ष में गांव चला गया था। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।
बुधवार रात जब सभी लोग वापस गांव से मुख्यालय पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर घुसे तो सारा सामान बिखरा था अलमारी टूटा हुआ था। सारे सामान अस्त व्यस्त पड़े हुए थे। यह देखकर वह सन्न रह गए। कुछ देर बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। विवेक सिंह के मुताबिक घर से 15 लाख से अधिक का का आभूषण और 15.0000 नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन
मेन दरवाजे का ताला कटर से काटकर घर के अंदर घुसे थे। गृह स्वामी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कर छानबीन शुरू कर दी है। मिले तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
सीसीकैमरों को खंगाल चोरों तक पहुंचेगी पुलिस
चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम छानबीन में जुट गई है। नगर में हर लोकेशन पर लगे कैमरे को खंगाल रही है। हो सकता है पुलिस के हाथ कोई क्लू लग जाए, जिससे मामले का पर्दाफाश हो सके।
सटीक मुखबिरी पर हुई चोरी
जिस प्रकार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे यह स्पष्ट है कि बहुत ही सटीक मुखबिरी हुई। चोरी करने वालों को यह बताया गया कि इतने समय तक परिवार गांव से नहीं लौटेगा और आसानी से घटना को अंजाम दे सकते हैं। कारण घर में जमकर उत्पात किए हैं। दो बेड बाक्सा को खोला गया है। तीन दो ऑलमारी का ताला तोड़ा गया है। इसके बाद एक-एक सामान तितर बितर करके वारदात को अंजाम दिया गया है।