{"_id":"625afe99453d2429522d1adf","slug":"budget-of-rs-31-crore-approved-for-development-siddharthnagar-news-gkp4335975180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के विकास के लिए 31 करोड़ का बजट अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के विकास के लिए 31 करोड़ का बजट अनुमोदित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विकास के लिए 31 करोड़ का बजट अनुमोदित
बांसी। नगर पालिका बोर्ड बांसी की बैठक में विकास समेत अन्य कार्यों के लिए 31 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि नगर के विकास में पूरी बोर्ड मिलकर काम करे। साथ ही बांसी नगर पालिका को स्वच्छ सुंदर व विकसित बनाने के लिए अपने संसाधन को विकसित करे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर जहां भी कोई दिक्कत हो उसके समाधान के लिए वह हरसंभव मदद करेंगे।
बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए नपा अध्यक्ष ने 31 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सभासद मंगल चौरसिया ने नगर पालिका सीमा विस्तार करते हुए सोनखर, तिवारीपुर, पटखौली, कुदारन, प्रतापपुर, गौरा, गौरी, छितौना, मलौली, आमा, जग्देइ आदि गांव को नपा में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को त्रुटिपूर्ण बताते हुए सभासदों ने विरोध जताया। नगर के विकास के लिए कई सड़क, नाला ,नाली का प्रस्ताव पारित किया गया। नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने नगर के विकास के प्रति बोर्ड के मिल रहे सहयोग के लिए सभासदों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में ईओ विंध्याचल, सभासद अरुण गुप्ता, फूलचंद्र भारती, रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, सैयद मोहम्मद कुतुब, आनंद मणि त्रिपाठी, रवींद्र वर्मा, हुस्न आरा, जरीना खातून, मीना देवी, संध्या, संतराम आजाद, कुबेर बारी, कपिल देव, अनवर जहां व प्रधान लिपिक रविशंकर गुप्ता मौजूद थे।