{"_id":"5dadddc28ebc3e016c13b318","slug":"anjali-murder-case-siddharthnagar-news-gkp3264145129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में सीबीसीआईडी देगी अंजली हत्याकांड की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में सीबीसीआईडी देगी अंजली हत्याकांड की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह में सीबीसीआईडी देगी अंजली हत्याकांड की जांच रिपोर्ट
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सदन में उठाया था मामला
विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने डीजीपी अपराध शाखा को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में शिक्षिका अंजली यादव की हत्या के मामले की जांच रिपोर्ट सीबीसीआईडी को तीन माह में देनी होगी। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन अटल कुमार राय ने डीजीपी अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग को पत्र भेजकर यह कहा है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी को पत्र भेजकर दी है।
बर्डपुर कस्बे में शिक्षिका अंजली यादव की पांच माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने मामले में देवरिया निवासी शिक्षक राजेश यादव के विरुद्ध केस दर्जकर जेल भेज दिया। इस मामले में मृतका के परिजन और आरोपित के भी परिजनों ने पुलिस पर जांच में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीबीसीआईडी की जांच करा न्याय दिलाने की मांग की थी। इस मामले को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 25 जुलाई 2019 को विधान परिषद में नियम 115 के तहत उठाया था। शिक्षक विधायक को भेजे पत्र में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया है कि मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने के लिए डीजीपी अपराध शाखा को निर्देश दिए गए हैं। शासन की तरफ से विशेष सचिव ने डीजीपी अपराध शाखा को भेजे पत्र में कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर प्राथमिकता के आधार पर तीन माह के अंदर जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।