फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Abhay showed up in Big Pictures show, won 20 lakh rupees

अभय ने बिग पिक्चर्स शो में दिखाया जलवा, जीते 20 लाख रुपये

Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Abhay showed up in Big Pictures show, won 20 lakh rupees
बिग पिक्चर्स शो मे रणवीर सिंह के साथ सिद्धार्थनगर जिले के अभय सिंह श्रीनेत। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अभय ने बिग पिक्चर्स शो में दिखाया जलवा, जीते 20 लाख रुपये
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग पिक्चर्स शो में जिले के उसका ब्लॉक के उंचहारिया गांव निवासी अभय सिंह ने हिस्सा लेकर न सिर्फ प्रतियोगिता में 20 लाख रुपये जीते, बल्कि बुद्ध भूमि का जलवा मुंबई में दिखाया।
शो कलर्स टीवी पर 16 अक्तूबर से प्रारंभ हुआ। शनिवार को अभय सिंह ने इस प्रतियोगिता में चयनित होकर मुंबई में हिस्सा लिया। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी से भरे पोस्ट पूरे जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस शो को अभिनेता रणवीर सिंह होस्ट कर रहे थे। बता दें कि अभय सिंह जनपद के उसका ब्लॉक के ऊंचहरिया गांव के बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

रहने के लिए एक छोटा सा घर और जीवन यापन के नाम पर कृषि के लिए थोड़ी सी भूमि है। इनके पिता बृजेंद्र बहादुर सिंह बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मचारी थे, जिनका निधन सन 2008 में हो गया। उसके बाद मां शीला सिंह, दोनों बहनें प्रीति सिंह एवं अनुभा सिंह की संपूर्ण जिम्मेदारी अल्प आयु में ही अभय सिंह का कंधे पर आ गई। कठिन परिस्थितियों के बाद भी अभय सिंह शुरू से ही पढ़ाई में बहुत ही अव्वल रहे हैं। बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। साथ ही सिविल सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अभय सिंह ने बताया कि आज वह जो कुछ भी हैं, अपनी मां और दोनों बहनों की बदौलत हैं। शो के दौरान उनकी मार्मिक पारिवारिक परिस्थितियों को सुनकर अभिनेता रणवीर सिंह और प्रतिभागी सहित संपूर्ण दर्शक दीर्घा भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह और अभय सिंह की जुगलबंदी ने लोगों को खूब हंसाया भी। परिवार के लोग वर्चुअल माध्यम से अभय सिंह का लगातार हौसला बढ़ा रहे थे। अभय सिंह की इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीशचंद द्विवेदी, विधायक श्यामधनी राही विकास पांडेय, भाई विवेक सिंह, विशाल सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed