फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Father left the family, daughter became the caretaker

Shravasti News: पिता ने छोड़ा परिवार, बेटी बन गई खेवनहार

Sun, 08 Mar 2026 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Father left the family, daughter became the caretaker
कोमल

विज्ञापन



श्रावस्ती/इकौना। कहते हैं कि अगर नारी कुछ ठान ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस बात को इकौना की रहने वाली कोमल जायसवाल ने सच साबित करके दिखाया है। बचपन में ही पिता ने परिवार का साथ छोड़ दिया तो कोमल अपनी मां व छोटी बहनों का सहारा बन गईं। कड़ी मेहनत व लगन से सौंदर्य प्रसाधन का कारोबार स्थापित कर परिवार के लिए खेवनहार बन गईं। अब वह बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने के साथ ही बीमार मां का इलाज भी करा रही हैं।

कोमल जायसवाल का बचपन सामान्य नहीं रहा। बचपन में ही माता-पिता में अलगाव के बाद, परिवार पर आई आर्थिक तंगी और भावनात्मक बोझ ने उन्हें कम उम्र में ही परिपक्व बना दिया। ऐसे कठिन समय में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परिवार को सहारा देने का बीड़ा उठाया। छोटे-मोटे कामों से मां की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ उन्होंने जगत जीत कॉलेज से इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। साथ ही बलरामपुर के वीनस ब्यूटी पार्लर से मेकअप का कोर्स किया और सौंदर्य प्रसाधन के उद्योग में मजबूत कदम रखा।
विज्ञापन

अपने हुनर और कड़ी मेहनत के दम पर कोमल ने अक्टूबर 2012 में इकौना मेकअप स्टूडियो की शुरुआत की। साथ ही मुंबई में अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट अर्चना ठक्कर और अनुराग मेकअप मंत्रा से प्रोफेशनल कोर्स किया। कोमल यहीं नहीं रुकीं और दिल्ली में प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट मीनाक्षी दत्त से एडवांस मेकअप ट्रेनिंग भी हासिल की। इन प्रशिक्षणों ने उन्हें मेकअप के बेसिक से लेकर एडवांस तक की गहरी समझ प्रदान की, जिससे वे अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

आज, कोमल जायसवाल सिर्फ एक सफल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं हैं, बल्कि अपने परिवार का सहारा भी हैं। कोमल बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाकर जहां पिता की भूमिका निभा रही हैं तो मां की जरूरतों के साथ बड़े बेटे की भूमिका में हैं। कोमल आज लाखों रुपये महीने कमा रही हैं और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed