कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में मस्जिद प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई है। मामले पर सुनवाई एक से दो दिन में हो सकती है। वहीं सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे जिले को संभल बनाने की साजिश थी। इसके अलावा यूट्यूबर हुदा जरीवाला को कोर्ट से जमानत मिल गई। सपा की प्रदेश सचिव रूही अंजुम भी मलबे वाले स्थान पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
2 of 8
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन द्वारा शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को बिना किसी नोटिस और आदेश के ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं से सलाह करने के बाद हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर रिट दाखिल की गई। बुधवार को पता चला कि रिट कॉज लिस्ट में आ गई है। इस पर सुनवाई एक से दो दिन में होगी।
3 of 8
मस्जिद में निकले कुएं के पास तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। मस्जिद कमेटी की ओर से दायर रिट में कहा गया है कि मस्जिद को हटाए जाने से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही रिट में वर्शिप एक्ट का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा अन्य साक्ष्यों को स्वीकार नहीं किए जाने को भी महत्वपूर्ण तथ्य बताया गया। रिट में प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट इन सभी बिंदुओं पर सुनवाई करेगा।
4 of 8
मस्जिद का मलबा और उसके पास तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई की रिपोर्ट करेगी खुलासा
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद में मिली कुएं जैसी संरचना के बारे में और राज एएसआई की टीम खोलेगी। एएसआई अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेगी। रिपोर्ट सामने आने की बाद ही ठोस स्तर पर कहा जा सकता है कि यह कुआं है या कुछ और। इसके साथ ही निर्माण वर्ष समेत अन्य जानकारी भी सामने आएगी। प्रशासन को भी रिपोर्ट का इंतजार है।
5 of 8
यूट्यूबर हुदा जरीवाला।
- फोटो : अमर उजाला
महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को मिली जमानत
मस्जिद ध्वस्त किए जाने और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को बुधवार को जमानत मिल गई। एक दिन पहले उन्हें थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने सर्किट हाउस पर हंगामा करने के साथ ही सीएम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बुधवार को मामले की सुनवाई सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।