फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The last time the place has changed Mahapanchayat

आखिरी समय तक बदलती रही महापंचायत की जगह

Fri, 25 Dec 2015 12:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 25 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The last time the place has changed Mahapanchayat
कांधला/शामली। छात्रा के अपहरण प्रकरण को लेकर महापंचायत की सभी तैयारियां आयोजकों ने पूरी कर ली है। आयोजन स्थल बदल दिया गया है। अब पूर्वी यमुना नहर डाक बंगले के पास महापंचायत होगी, जिसमें भाजपा, हिन्दू संगठन, खाप से जुड़े लोगों सहित कई हजार लोगों के पहुंचने की संभावना आयोजकों ने जताई है।
विज्ञापन


कस्बा कांधला से अपहृत छात्रा को बरामद कराने और थाने पहुंचे लोगों के खिलाफ दर्ज केस खारिज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार महापंचायत बुलाई गई है। उसके लिए आयोजक कई दिन से जनसंपर्क में लगे हैं। शामली जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी महापंचायत में लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर आयोजकों ने महापंचायत के स्थान में फेरबदल कर दिया है। पहले कैराना रोड स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर के पास महापंचायत होनी थी, लेकिन अब पूर्वी यमुना सिंचाई विभाग डाक बंगले के पास स्थान निर्धारित किया है। विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे महापंचायत शुरू हो जाएगी। इसमें विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कई खापों के चौधरी, सैनी समाज के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही कई कस्बों के चेयरमैन सहित हजारों लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थानाभवन से विधायक सुरेश राणा ने कहा कि कांधला में होने वाली महापंचायत में वह भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से ही अपराध बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार एक समुदाय विशेष को ध्यान में रखकर काम कर रही है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, महापंचायत के आयोजकों ने सांसद हुकुम सिंह के पहुंचने की उम्मीद भी जताई, लेकिन  हुकुम सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित महामना मालवीय की जयंती के कारण कई कार्यक्रम हैं। इस कारण वह महापंचायत में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।


समस्या का हल नहीं है महापंचायत
कांधला। सपा एमएललसी चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि महापंचायत किसी मुद्दे का समाधान नहीं है। सामाजिक समस्याओं को सांप्रदायिकता का रुप देकर निपटाना उचित रास्ता नहीं है। किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने देंगे। कस्बा कांधला में होने वाली महापंचायत से एक दिन पूर्व वीरेंद्र सिंह ने कांधला में थोक बाईस हवेलियान धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कस्बे में दोनों समुदाय के लोग वर्षों से सौहार्द से रहते हैं। कुछ लोग कस्बे के सौहार्द को खराब करने की कोशिश करने में लगे हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सांप्रदायिक ताकतों को कोशिश में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। महापंचायत के आयोजकों से अनुरोध किया है कि समस्या के निराकरण के लिए वह खुद और सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed