{"_id":"6b02dcb3c77643b8ed0278fb","slug":"shamli-body-of-a-dentist-s-wife-found-hanging-in-agarwal-colony-she-had-been-undergoing-treatment-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: अग्रवाल कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला डेंटिस्ट की पत्नी का शव, एक साल से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: अग्रवाल कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला डेंटिस्ट की पत्नी का शव, एक साल से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज
Sun, 22 Nov 2026 05:45 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:45 PM IST
सार
डेंटिस्ट मनीष अपनी पत्नी ज्योति और पांच साल के बेटे शिवाय के साथ अग्रवाल कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। मनीष क्लीनिक पर थे और बेटा ट्यूशन गया था। मनीष ने बताया कि इसी दौरान ज्योति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
ज्योति की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन नगर की अग्रवाल कॉलोनी में रविवार दोपहर डेंटिस्ट की पत्नी ज्योति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पति खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पति के अनुसार, ज्योति कई माह से डिप्रेशन में थी। उसका उपचार चल रहा था और उसने लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ निवासी डेंटिस्ट मनीष पिछले सात साल से थानाभवन की अरशद मार्केट में क्लीनिक चलाते हैं। वह पत्नी ज्योति (34) और पांच वर्षीय बेटे शिवाय के साथ अग्रवाल कॉलोनी में अमर गोयल के मकान में किराये पर रहते हैं। मनीष ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह क्लीनिक से खाना खाने घर पहुंचे तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। उस समय बेटा शिवाय ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। पत्नी को इस हालत में देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह से क्लीनिक पर भी नहीं जा रही थी ज्योति
मनीष ने बताया कि ज्योति पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन में थी। उसका उपचार नोएडा में चल रहा था। करीब आठ-नौ माह से उसने क्लीनिक पर आना भी छोड़ दिया था। वह अकसर अकेले रहना पसंद करती थी और परिजनों के फोन भी नहीं उठाती थी। पड़ोसियों के अनुसार, ज्योति कई माह से घर से बाहर नहीं निकली थी और आसपास के लोगों से बातचीत भी बंद कर दी थी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मनीष और ज्योति की शादी करीब आठ साल पहले गौतमबुद्धनगर जिले के घोड़ी बझेड़ा गांव में हुई थी। घटना की सूचना ज्योति के मायके पक्ष को भी दे दी गई है। घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका के पहलू पर भी जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
शामली: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, युवा गुड़ व्यापरी की मौत, 12 नवंबर को इस वजह से चल गई थी शादी