Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Two soldiers, including Lance Naik Manish from Shamli, killed after being run over by a tank

यूपी: टैंक से कुचलकर शामली के लांस नायक मनीष समेत दो जवानों की मौत, ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक हादसा

Sun, 22 Nov 2026 12:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 22 Nov 2026 12:20 PM IST
सार

Shamli News: शामली के भाज्जु गांव निवासी मनीष हिसार में तैनात थे। वहां ट्रेनिंग के दौरान मनीष और बदायूं निवासी अंकुश टैंक की चपेट में आ गए। मनीष तीन बहनों के इकलौते भाई थे। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
UP: Two soldiers, including Lance Naik Manish from Shamli, killed after being run over by a tank
लांस नायक मनीष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में ट्रेनिंग के दौरान एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें शामली के भाज्जु गांव निवासी सेना के लांस नायक मनीष शहीद हो गए। यह घटना हिसार के भोजराज गांव में शनिवार दोपहर को हुई, जब ट्रेनिंग के दौरान एक टैंक जवान मनीष और बदायूं निवासी एक अन्य जवान अंकुश के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मनीष के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव भाज्जु में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि मनीष सेना में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शनिवार दोपहर को हिसार के भोजराज गांव में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। हिसार प्रशासन की ओर से घटना की सूचना जिलाधिकारी को दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहीद मनीष का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर तक गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिलनसार स्वभाव के थे मनीष
जवान के शहीद होने की खबर से गांव में गम का माहौल है। ग्राम प्रधान बॉबी ने बताया कि मनीष बेहद मिलनसार स्वभाव के थे और जब भी छुट्टी पर गांव आते थे तो सभी से मिलते-जुलते थे।
 
विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था मनीष, पिता दो बार रह चुके हैं हिंद केसरी
ग्राम प्रधान बॉबी ने यह भी बताया कि शहीद मनीष के पिता रामवीर सेना से सेवानिवृत्त हैं और दो बार हिंद केसरी का खिताब जीत चुके हैं। मनीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें भी हैं। मनीष हाल ही में दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था और त्योहार के बाद ड्यूटी पर वापस हिसार पहुंचा था। घर से जाते समय उसने परिजनों से जल्द ही दोबारा आने का वादा किया था, लेकिन किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था। जवान की शहादत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है और मोहल्ले व गांव के लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे हुए हैं।

ये भी देखें...
शामली: जलालाबाद में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, शादी के ऑर्डर का सामान जलकर राख; लाखों का नुकसान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed