फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dead body of woman found hanging, suspicion of murder, police officers engaged in investigation

Shamli: फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Fri, 16 Feb 2024 12:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

Shamli News : शामली में एक मकान में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Shamli: Dead body of woman found hanging, suspicion of murder, police officers engaged in investigation
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में शहर के पंसारियान मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के दोनों हाथों को रस्सी से बांधा गया था। जिस पर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक मौके पर पहुंचे। जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।

विज्ञापन


पंसारियान मोहल्ला निवासी रामबीर कोल्हू से गुड़ खरीदकर विभिन्न स्थानों पर बिक्री करता है। गुड़ बेचने के लिए रामबीर हरियाणा के करनाल गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह रामबीर की पत्नी 40 वर्षीय रीता का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। रामबीर के तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जगने पर बेटे सोनू ने शव को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार की देर रात में ही महिला को फंदे पर लटकाया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अभिषेक का कहना है कि महिला का शव मिला है। हत्या की भी आशंका है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, महिला की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed